नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के वनडे और टी20 स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। स्क्वाड की घोषणा के साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत भी हो गई है। दरअसल, वनडे में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। ऐसे में हर कोई हैरान है कि जिस रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था तो उन्हें कप्तानी से क्यों हटाया गया है।
रोहित शर्मा को भारत की वनडे कप्तानी से क्यों हटाया गया?टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर कहा- वे (विराट और रोहित) इस समय वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं। जहां तक 2027 विश्व कप की बात है तो हमने उन्हें टीम में चुना है। मुझे नहीं लगता कि हमें आज इस बारे में बात करने की जरूरत है। जाहिर है कप्तानी में बदलाव के साथ आम तौर पर यही विचार होता है। साथ ही उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर एक और वजह बताई। उन्होंने आगे कहा- योजना बनाने के लिहाज से तीन प्रारूपों के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है। किसी न किसी स्तर पर आपको यह देखना होगा कि अगला विश्व कप कहां होगा। यह एक ऐसा प्रारूप भी है, जो अभी सबसे कम खेला जाता है। इसलिए आपको अगले खिलाड़ी को, या अगर कोई और खिलाड़ी होने वाला है (कप्तान), तो उसे खुद को तैयार करने या योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय देने के लिए उतने मैच नहीं मिलते।
रोहित शर्मा की वनडे कप्तान के रूप में उपलब्धियां
आइए जानते हैं टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी का पूरा टाइमलाइन...
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी
टी20 इंटरनेशनल में रोहित कप्तानी

- 2018: कार्यवाहक कप्तान के रूप में एशिया कप जीता।
- दिसंबर 2021: भारत का पूर्णकालिक वनडे कप्तान नियुक्त किया गया।
- 2023: श्रीलंका में एशिया कप जीता।
- 2023: वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से हार गया।
- 2025: दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
आइए जानते हैं टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी का पूरा टाइमलाइन...
- रोहित शर्मा को टीम इंडिया में सबसे पहले वनडे फॉर्मेट की कप्तानी मिली थी। साल 2021 में विराट कोहली के बाद रोहित को टीम इंडिया की वनडे में कमान सौंपी गई थी।
- उन्हें कप्तान बनाए जाने के पीछे तत्कालीन बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली की बड़ी भूमिका थी। उनका मानना था कि रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना सकते हैं।
- 2023 एशिया कप में जीत उनकी शानदार कप्तानी का एक जबरदस्त उदाहरण था। इससे पता चला कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाना तुक्का नहीं था।
- टीम इंडिया आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत को फाइनल तक पहुंची थी। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने वनडे इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी श्रीलंका के खिलाफ 317 रनों से जीत हासिल की थी।
- खिताबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाए थे।
- उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था, इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बने।
- रोहित ने टीम इंडिया के लिए कुल 56 वनडे मैचों में कप्तानी की है जिसमें भारत ने 42वनडे जीते हैं। इस फॉर्मेट में जीत का प्रतिशत 74.07 रहा है।
- 4 अक्टूबर, 2025 को टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाने का फैसला किया, जिससे 2027 विश्व कप की तैयारी की जा सके।
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी
- वनडे के बाद रोहित शर्मा को साल 2022 में टेस्ट टीम की कप्तानी मिली थी। रोहित ने टेस्ट में टीम इंडिया के लिए 24 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत को 12 में जीत मिली।
- 9 में हार के साथ 3 मैच ड्रॉ रहे। टेस्ट में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी।
- हालांकि, टीम इंडिया खिताब नहीं जीत पाई। कप्तानी में रोहित के टेस्ट में बल्लेबाजी की बात करें तो 30.58 की औसत से 1254 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल था।
टी20 इंटरनेशनल में रोहित कप्तानी
- टी20 इंटरनेशनल में भी रोहित शर्मा को पूरी तरह से साल 2022 में कप्तानी मिली थी। रोहित ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में कुल 62 मैचों कप्तानी की।
- इसमें से 49 में टीम इंडिया को जीत मिली। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया कुल 12 मैच हारी। वहीं 1 मैच टाई और 1 मैच नो रिजल्ट (मैच का रिजल्ट नहीं निकला) रहा।
- टी20 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 72.53 रहा है। टी20 में रोहित शर्मा की कप्तानी सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 का विश्व कप रहा।
- उनकी कप्तानी में ही भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
You may also like
बिहार विधानसभा चुनाव : बेलदौर सीट पर जदयू की बादशाहत बरकरार या इंडिया गठबंधन करेगा कमाल?
यूपी: बीएचयू में एम.ए. योग पाठ्यक्रम की शुरुआत, वैदिक दर्शन विभाग करेगा संचालित
विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही सरकार: भूपेश बघेल
रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में तीन शानदार पारियाँ
पुरुषों के लिए अमृत हैं ये 4` चीजें, नस-नस में भर देगी ताकत!