अहमदाबाद : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर चाकू से वार करने की तैयारी थी। इतना ही नहीं इस हमले को बकायदा प्लान किया गया था। इसमें सिर्फ राजेश खिमजी नहीं बल्कि और लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने हमलावर आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई साकारिया के करीबी सहयोगी तहसीन सैयद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तहसीन सैयद ने ही रेखा गुप्ता पर हमले की साजिश रची थी। तहसीन को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने तहसीन सैयद पर आपराधिक साजिश और हत्या के प्रयास में मदद करने के आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम गुजरात से तहसीन को गिरप्तार करके दिल्ली ले गई है। पुलिस ने बताया कि तहसीन ने राजेश के साथ मिलकर रेखा गुप्ता की हत्या की योजना बनाई थी।
तहसीन के संपर्क में था राजेशपुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जब राजेश खिमजी का मोबाइल रेकॉर्ड खंगाला गया और उसकी दिनचर्चा खंगाली गई तो पता चला कि राजेश खिमजी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने से पहले के दिनों में लगातार तहसीन के संपर्क में था। तहसीन ने राजेश के खाते में 2,000 रुपये भी ट्रांसफर किए थे। माना जा रहा है कि यह पैसा हमले को अंजाम देने के लिए आर्थिक मदद के तौर पर दिया गया था।
आपराधिक प्रवृत्ति का है राजेश खिमजीदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला 20 अगस्त को हुआ था। वह सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर उनकी साप्ताहिक 'जन सुनवाई' कर रही थीं। राजेश खिमजी पकड़े जाने से पहले राजकोट में एक ऑटो-रिक्शा चालक था। उसके ऊपर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रेखा गुप्ता पर हमले से पहले सुप्रीम कोर्ट परिसर भी गया था। आरोप है कि शायद वह वहां हमला करना चाहता था। लेकिन, भारी सुरक्षा देखकर, उसने अपना इरादा बदल दिया और वह रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास पर गया।
चाकू तलाश रही पुलिसदिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि राजेश ने रेखा गुप्ता पर चाकू से हमला करने का प्लान बनाया था। कड़ी सुरक्षा देखकर, उसने सिविल लाइंस इलाके में चाकू फेंक दिया और फिर उसके बाद मुख्यमंत्री के आवास परिसर पहुंचा। पुलिस टीमें चाकू की तलाश कर रही हैं। यह चाकू एक महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकता है। तहसीन की गिरफ्तारी को अधिकारी अब पूर्व नियोजित और समन्वित साजिश बता रहे हैं।
बड़ी साजिश हो सकती है हमलापुलिस ने बताया कि राजेश खिमजी और तहसीन सैयद से पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि इस हमले में एक बड़ा नेटवर्क शामिल हो सकता है। दिल्ली और राजकोट दोनों जगहों पर कई लोग जांच के दायरे में हैं। यह मामला बड़ी साजिश हो सकता है।

You may also like
शादी के मंडप में नई नवेली दुल्हन के सिर से अचानक सेˈ गिर गई विग आगे जो हुआ जान कर यकीन नहीं कर पाएंगे
Smoking से खराब होते Lungs को नेचुरली डिटॉक्स कर देगी ये ड्रिंक,ˈ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया 3 दिन में साफ हो जाएगा फेफड़ों में जमा धुआं और बलगम
UP Heavy Rain : भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, कोहराम
मंदाकिनी ही नहीं बॉलीवुड की ये 6 एक्ट्रेस भी झरने के नीचेˈ उतार चुकी हैं कपडे एक ने तो ट्रांसपेरेंट पहन दिखा दिया था बदन
यूपीए सरकार में संविधान संशोधन जनता के हित में होते थे : शिल्पी नेहा तिर्की