नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर चाकूबाजी की खबर सामने आई है। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के बवाना जेजे कॉलोनी में शनिवार रात आपसी विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। रविवार दोपहर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। हालांकि, शव मिलने के बाद परिवार वालों और आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है।
पहले से ही चला आ रहा था विवाद
डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 20 सितंबर की रात लगभग 9 बजे ढोलक वाली मस्जिद, जेजे कॉलोनी, बवाना के ई-ब्लॉक के पास दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों पक्ष में काम से संबंधित पहले से ही विवाद चला आ रहा था। झगड़े के दौरान मोहम्मद राजा उर्फ बादशाह (27 वर्षीय) नाम के युवक के सिर और कमर पर चाकू से हमला किया गया था। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बवाना का रहने वाला था मृतक
पुलिस के अनुसार बादशाह बवाना का रहने वाला था। इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ। उसकी पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है। उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्राइम सीन से साक्ष्य इकठ्ठा किए।
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेजा। घायल अकबर के बयान के आधार पर थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान इस मामले में कई आरोपियों की पहचान की गई है। 16 साल के एक नाबालिग को पकड़ा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

You may also like
क्या आपको भी है विटामिन B12 की कमी? रोजाना खाएं ये खास आचार
रात में मुनक्का खाने से वजन घटाने के चौंकाने वाले फायदे
इस नवरात्रि जरूर करे नीमच माता के दर्शन, इस अन्दिर की खासियत जान फौउर्ण निकल पड़ेंगे दर्शन करने
गहलोत का बयान! बोले - 'सरकार को विपक्ष की बातें गंभीरता से सुननी चाहिए', सीएम भजनलाल को चेतावनी के साथ दी सख्त हिदायत
भगवान ऐसे दोस्त किसी को न` दें वेडिंग गिफ्ट में दी ऐसी चीजदेखकर शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन