अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साध दिया है। बृजेश पाठक ने कहा कि कुर्सी से दूर होने की वजह से सपा मुखिया अखिलेश यादव बौखला गए हैं। बीजेपी, मोदी और योगी का विरोध करते-करते वह भारत माता का विरोध करने पर उतर आए हैं। बिहार में आपने बहुत प्रयास किया, लेकिन जातीय गोलबंदी कराने में सफल नहीं हो पाए। बिहार के लोगों ने विकास, कानून व्यवस्था, पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार के नाम पर और जंगलराज को वापस न आने देने के लिए मुहर लगाई है। बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि आप एसआईआर से क्यों डरे हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है। यह 2002-2003 के आसपास भी हुआ था। उस समय भी ऐसे लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया गया था, जो अवैध हैं। जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए। जिनकी मृत्यृ हो गई है या जो माइग्रेट कर गए हैं। साथ ही आप लोगों की वजह से जो अवैध रूप से मतदाता सूची में घुसा दिए गए हैं, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग ने बाहर किए जाने का निर्णय लिया है।
बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि निष्पक्ष सूची बन रही है तो आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने जो निर्णय लिया है, उससे पूरे देश में खुशी की लहर है। बिहार में एक भी शिकायत नहीं आई है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर लागू होने की वजह से आपकी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। आप डरे हुए हैं। आप घुसपैठियों के साथ क्यों खड़े हैं।
बृजेश पाठक ने सपा मुखिया पर आरोप लगाया कि आपने बिहार में लाख प्रयास किया। सीमांचल में वोट जिहाद का भी नारा दिया। उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए कहा कि आप सीमांचल के दुर्दांत अपराधियों का समर्थन लेकर बिहार में प्रचार कर रहे थे। जातिवाद का जहर प्रदेश-देश में कभी सफल नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के लोग जागरूक हैं और आपकी पार्टी की कार्यशैली को अच्छी तरह से समझते हैं। एसआईआर लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग प्रदेश की मतदाता सूची और हमारी सरकार उत्तर प्रदेश से घुसपैठियों को बाहर भेजेगी।

You may also like

सीने मेंˈ जमा बलगम हो या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं﹒

रोज 27KMˈ पैदल चलकर काम पर जाता था गरीब शख्स, एक दिन मिली लिफ्ट और खुल गई किस्मत﹒

ब्लड शुगरˈ तेज़ी से बढ़ने पर सबसे पहले करें ये काम, क्लिक कर तुरंत जान लें﹒

कन्फ्यूजन नेˈ ली महिला की जान, बंजी जम्पिंग में बिना रस्सी के कूद गई, हवा में ही निकल गए प्राण﹒

इन चीजोंˈ के साथ कभी भी मिलाकर नहीं खाना चाहिए आपको नींबू, पड़ जाएंगे लेने के देेने﹒