अगली ख़बर
Newszop

एमपी के सबसे रईस आदमी विनोद अग्रवाल कौन हैं, टॉप 10 की लिस्ट में सारे इंदौरी, नाम देख लीजिए

Send Push
भोपाल: मध्यप्रदेश में धनकुबेरों की संख्या काफी ज्यादा है। इनके पास एक दो करोड़ नहीं, हजारों करोड़ों रुपये की संपत्ति है। अमीर लोगों की नई सूची हुरुन रिच लिस्ट में मध्यप्रदेश के सबसे अमीरों में विनोद अग्रवाल नंबर 1 पर काबिज हैं। खास बात यह है कि वे इंदौर के निवासी हैं। इंदौर में एक-दो नहीं बल्कि 10 लोगों के नाम इस साल की हुरुन रिच लिस्ट में शामिल है। हुरुन के आंकड़ों के अनुसार विनोद अग्रवाल की संपत्ति में एक साल में 2400 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। देश में उनका नंबर 328वां है। बीते साल की रिच लिस्ट में वे 394वें स्थान पर थे। 2024 में उनकी संपत्ति 7100 करोड़ थी। इस तरह देखें तो हर दिन 6.57 करोड़ रुपये संपत्ति बढ़ी है।



दूसरे नंबर पर श्याम मूंदड़ा

प्रदेश में दूसरे नंबर पर उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा हैं, हालाकि उनकी संपत्ति बीते वर्ष के मुकाबले घटी है। बीते साल वह 3500 करोड़ के साथ 709 नंबर पर थे, अब वह 767 नंबर पर है और संपत्ति 3410 करोड़ रुपये है।



शक्ति पंप की पाटीदार फैमिली

इंदौर के शक्ति पंप के पाटीदार परिवार के दो भाई इस सूची में तीसरे और छठे सबसे अमीर हैं। शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार बीते साल 3400 करोड़ के साथ 732 नंबर पर थे, लेकिन इस बार 1440 करोड़ रुपये के साथ 1399वें पर आ गए हैं। वहीं सुनील पाटीदार जो इसी कंपनी के हैं, वह बीते साल 1200 करोड़ के साथ 1445 नंबर पर थे, इस बार 2050 करोड़ के साथ 1094 नंबर पर आ गए हैं। राजरतन के सुनील चौरड़िया बीते लिस्ट में 2100 करोड़ के साथ 1016 पायदान पर थे, जो अब 1330 करोड़ की संपत्ति के साथ 1470 नंबर पर आ चुके हैं। कुछ सालों पहले तक चौरड़िया प्रदेश में सबसे अमीर भी रहे थे। जीआर इन्फ्रा के विनोद अग्रवाल पहले 1700 करोड़ के साथ 1192 पायदान पर थे जो अब 1206 वें नंबर पर है। उनकी नेटवर्थ 1820 करोड़ की है।



1 हजार करोड़ से अधिक को मिला स्थान

बता दें कि हुरुन रिच लिस्ट में सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो। देश में ऐसे कुल 1,687 लोग हैं, जिनकी संपत्ति इस आंकड़े को पार कर रही है।



हुरुन रिच लिस्ट में इंदौर के दस कुबेर



1. विनोद अग्रवाल, संपत्ति 9500 करोड (देश में 328वां स्थान),अग्रवाल कोल कंपनी



2. श्याम सुंदर मूंदड़ा, 3410 करोड़, (देश में 767वां स्थान), उजास एनर्जी



3. सुनील पाटीदार, 2050 करोड़ (देश में 1094वां स्थान), शक्ति पंप



4. विनोद जैन, 1940 करोड़, ( लिस्ट में 1149 स्थान),शांतिनाथ डिटर्जेंट



5. विनोद कुमार अग्रवाल, 1820 करोड़, (लिस्ट में 1206वां स्थान), जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स



6. दिनेश पाटीदार, 1440 करोड़, (देश में 1399वां स्थान), शक्ति पंप



7. सुनील चौरडिया- 1330 करोड़,(देश में 1470वां स्थान), राजरतन ग्लोबल वायर



8. विमल तोड़ी, 1270 करोड,( देश 1507वां स्थान), जयदीप इस्पात



9. नितिन अग्रवाल, 1230 करोड़, (देश में 1522 वां स्थान),पाथ ग्रुप



10. गौरव आनंद 1220 करोड़, (देश में 1525वां स्थान), आनंद ज्वैलर्स।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें