Next Story
Newszop

कोच गौतम गंभीर की अनचाही लिस्ट में शामिल चेतेश्वर पुजारा, इन भारतीय दिग्गजों को भी नहीं मिला फेयरवेल मैच

Send Push
नई दिल्ली: 37 साल के चेतेश्वर पुजारा ने बीते रविवार को क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद उनको अपने देश के लिए खेलने का कभी मौका नहीं मिला। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 महान भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जिनको रिटायरमेंट से पहले फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
गौतम गंभीर image

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को रिटायरमेंट से पहले फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। जीजी ने 2018 में संन्यास लिया था। गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेले हैं।


चेतेश्वर पुजारा image

भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी रिटायरमेंट से पहले फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था।


शिखर धवन image

भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। गब्बर को भी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।


एमएस धोनी image

एमएस धोनी ने 2020 में 15 अगस्त को वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद संपूर्ण रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। माही ने अचानक यह फैसला लिया था। धोनी ने अपना आखिरी मैच इंडिया के लिए 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वो मैच सेमीफाइनल था।


वीरेंद्र सहवाग image

भारत के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग को भी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वीरू ने 2015 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ली थी। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बता दें कि वो टेस्ट मैच था।

Loving Newspoint? Download the app now