विशाल वर्मा, मथुरा: भारत-पाकिस्तान तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच इंडियन नेवी में तैनात एक जवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए वापस हेडक्वार्टर लौट रहा था। इस दौरान उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जवान को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार सेना द्वारा राजकीय सम्मान के साथ किया गया। दरअसल, मृतक प्रशांत चौधरी मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र के गांव गाजौली के निवासी थे। वह फरवरी 2019 में भारतीय नौसेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में कोच्चि स्थित INS विक्रमादित्य पर तैनात थे। प्रशांत 20 दिन की छुट्टी पर अपने गांव आए थे और 12 मई को ड्यूटी ज्वाइन करने वाले थे। ड्यूटी ज्वाइन करने का जैसे उन्हें संदेश मिला तो वह बाइक से स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कैसे हुआ हादसा?प्रशांत शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे अपनी बाइक से मथुरा के हनुमान नगर में रहने वाले अपने ताऊ नेत्रपाल के घर जा रहे थे। वहां से उन्हें शनिवार सुबह ट्रेन पकड़नी थी, ताकि वह समय पर ड्यूटी पर पहुंच सकें। हालांकि, रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सैन्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही प्रशांत की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरा गांव शोक में डूब गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारपुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभ में परिवार ने उनका अंतिम संस्कार अपने खेत में करने का निर्णय लिया, लेकिन ग्रामीणों के अनुरोध पर गांव की समाज भूमि पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 112 इंजीनियरिंग आर्मी रेजिमेंट, मथुरा के जवानों ने मृतक जवान को सैन्य सलामी दी।
You may also like
हरदोई में बच्ची के शरीर पर उभरे ईश्वरीय नाम, रहस्य बना हुआ है
कानपुर के ड्राइवर की मजेदार कहानी ने किया सबको हंसने पर मजबूर
टाइटैनिक के लापता यात्रियों का रहस्य: नई तस्वीरों से खुलासा
15 मई के दिन बना महालक्ष्मी योग इन 3 राशियों पर होगी ख़ास कृपा, मिलेगा सभी देवताओं का आशीर्वाद
दिल्ली पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया, लूटपाट के मामले में चौंकाने वाली कहानी