Next Story
Newszop

JAC Board 10th Result 2025 Roll Number: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? चेक करें jacresult link

Send Push
Jharkhand Board 10th Result 2025 Check Online Roll Number Wise: झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची द्वारा जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 आज 27 मई को जारी कर दिया गया है। झारखंड एकेडेमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresult.com पर 10वीं का परिणाम घोषित किया गया है। यहीं पर JAC 10th Result 2025 Link भी एक्टिव हो रहा है। इस लिंक से मार्क्स चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। जानिए ये कहां और कैसे देखें? JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट वेबसाइटसबसे पहले ये जान लें कि झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कहां आएगा? जैक बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट पर Jharkhand Matric Result 2025 का लिंक सबसे पहले एक्टिव किया जा रहा है। झारखंड बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट ये हैं-
  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com
इसके अलावा आप कुछ अन्य प्राइवेट वेबसाइट्स जैसे- Sarkari Result, India Result, नवभारतटाइम्स.कॉम व अन्य पर अपना परीक्षाफल देख पाएंगे। अब समझ लें मार्क्स चेक करने का स्टेप वाइज प्रॉसेस। साथ ही देख लें- झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2025 JAC 10th Result 2025 रोल नंबर, रोल कोड से कैसे देखें?यहां बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप बड़ी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
  • झारखंड बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। यहां जैक रिजल्ट 2025 वेबसाइट पेज एक्टिव किया जा चुका है।
  • इसी पेज पर आपको Class 10 Result 2025 Jharkhnad Board का लिंक मिलेगा, उसे क्लिक करें।
  • अब jacresults.com class 10 result 2025 का पेज ओपन होगा। यहां पर 3 बॉक्स दिखेंगे। इनमें से एक में आपको अपना झारखंड बोर्ड 10वीं का रोल कोड भरना है, दूसरे में रोल नंबर और तीसरे में कैप्चा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
Jharkhand 10th Marksheet 2025: जैक 10वीं की मार्कशीट कहां मिलेगी?10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2025 JAC Board के साथ झारखंड बोर्ड मार्कशीट भी जारी करेगा। पहले तो परिणाम के साथ झारखंड बोर्ड क्लास 10 मार्कशीट 2025 प्रोविजनल सॉफ्ट कॉपी में आएगी। जिसे जैक रिजल्ट वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। उसके बाद digilocker.gov.in पर जैक 10th मार्कशीट आ सकती है। ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट झारखंड बोर्ड स्कूलों को कुछ समय बाद भेजेगा।
Loving Newspoint? Download the app now