मशहूर अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन हो गया है। वो 38 साल की थीं। उन्हें लोकप्रिय सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से जूझ रही थीं।
प्रिया मराठे को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था, वो इससे रिकवर भी कर रही थीं, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर है।
कम उम्र में उनका यूं चले जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रिया मराठे को ‘पवित्र रिश्ता’, ‘चार दिवस सासुचे’, ‘तू तिथे मी’, ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ और ‘या सुखन्नो’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। वह मराठी ही नहीं हिंदी टीवी दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध थीं।
मराठे ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से विवाह किया था। शांतनु ने ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। उन्हें फिल्म जगत की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था।
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ था। उन्होंने 2006 में मराठी धारावाहिक 'या सुखानो या' से अभिनय की शुरुआत की थी। एकता कपूर के टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अपनी भूमिका वर्षा से वो घर-घर में मशहूर हो गईं। वह हिंदी टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'साथ निभाना साथिया' में भी अहम भूमिका में दिखाई दी थीं। टीवी सीरियल्स के अलावा वो कुछ मराठी फिल्मों में भी नजर आई थीं।
प्रिया मराठे का यूं अचानक चले जाना उनके परिवार और फैंस के लिए बहुत ही दुखद खबर है। मराठी फिल्म जगत के लिए उनका चला जाना अपूरणीय क्षति है। छोटे पर्दे पर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
You may also like
नीता` अम्बानी का यह मेल रोबोट करता है उनकी हर इच्छा पूरी नहीं महसूस होने देता कोई कमी
मतभेदों को दरकिनार कर साझा लक्ष्यों पर ध्यान देना जरूरी : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
लगे रहो मुन्नाभाई: एक अद्भुत फिल्म जो दिल को छू लेती है
लिमिट` से ज्यादा Saving Account में जमा किए पैसे तो आयकर विभाग का आ सकता है नोटिस पढ़ लें ये जरूरी नियम
Tata Sierra EV: Hyundai और Maruti के 'इलेक्ट्रिक सपने' को झटका, टाटा की नई EV है तैयार!