अगली ख़बर
Newszop

सियाचिन बेस कैंप के पास भीषण हिमस्खलन, दो अग्निवीर समेत सेना के तीन जवान शहीद

Send Push

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां 12,000 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ, जिसमें दो अग्निवीरों समेत तीन सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

सियाचिन बेस कैंप के पास हिमस्खलन के कारण तीन सैनिक बर्फ के नीचे दब गए थे। यह इलाका अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है, और वहां के खतरनाक मौसम को देखते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। बर्फ में दबे हुए सैनिकों के शवों को निकाल लिया गया, और राहत कार्य अब भी जारी है।

उत्तराखंड हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतकों संख्या आठ हुई
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें