बिहार में भीषम गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौमस विभाग के मुताबिक, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, किशनगंज, सहरसा और कटिहार में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, राज्य की राजधानी पटना में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखा जाएगा। पटना के आसपास आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
6 मई शुक्रवार को डेहरी सबसे गर्म रहा। डेहरी में लू की स्थिति दूसरे दिन भी बरकरार रही। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण दक्षिण बिहार के 6 शहरों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में तीखी धूप खिलेगी। राज्य के 6 जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
You may also like
YouTuber And Other Arrested On Charges Of Espionage : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यू-ट्यबर ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार
गर्मियों में त्वचा को मुलायम और टैनिंग मुक्त रखने के घरेलू नुस्खे
त्वचा को जवां और टाइट रखने का राज: रोज खाएं ये सुपरफूड्स
पेट की हर परेशानी का प्राकृतिक समाधान
Sunscreen Frequency : दिन में कितनी बार सनस्क्रीन लगाना चाहिए? साथ ही जानें सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका