पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
फिर बना चोकर्स साउथ अफ्रीका! 7 रन की दरकार, लेकिन करती रही गलतियों पर गलतियां और गंवा दिया मैच; देखिए VIDEO
'एसआईआर' के जरिए बैकडोर से एनआरसी ला रही सरकार : टीएमसी सांसद सुष्मिता देव
पीएम मोदी 27 जुलाई को चोल सम्राट की जंयती समारोह में लेंगे हिस्सा
अगर जसप्रीत बुमराह टेस्ट से लेते हैं संन्यास, तो ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं उन्हें टीम इंडिया में रिप्लेस
क्या कभी भानगढ़ से टूटेगा 350 साल पुराना खौफनाक श्राप ? वीडियो में जानिए किले के सबसे डरावने हिस्से की कहानी जहाँ से नहीं लौटा कोई