आज के जमाने में इंसानियत बहुत कम देखने को मिलती है। यदि कोई मुसीबत में फंसा हो तो लोग उसकी मदद को आगे नहीं आते हैं। वह अपने काम से काम रखते हैं। कुछ तो इससे भी बदतर होते हैं। वह मदद करने की बजाय वीडियो बनाने लगते हैं। बस कुछ गिने चुने लोग ही ऐसे होते हैं जो सामने वाले की मदद को आगे आते हैं। फिर इसमें उनकी खुद की जान का जोखिम ही क्यों न हो।
कुएं में गिरी बिल्ली, बंदर ने ऐसे बचाया
आज हम आपको एक ऐसे दयालु बंदर से मिलाने जा रहे हैं जिसमें इंसानियत कूट-कूट कर भरी है। यह बंदर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नेक काम को लेकर छाया हुआ है। लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल यह बंदर कुएं में गिरी बिल्ली की जान बचा लेता है। एक बंदर जैसे जीव के लिए दूसरी प्रजाति के जानवर की ऐसी मदद करना सच में हैरान करने वाला होता है। लोग इसलिए इस बंदर के फैन बन गए हैं।
सोशल मीडिया पर कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने वाले इस बंदर का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता ही कि एक बिल्ली कुएं में गिर गई है। जब बंदर ये देखता है तो उसे बचाने कुएं में छलांग लगा देता है। कुआ ज्यादा गहरा नहीं होता है। इसमें पानी भी नहीं होता है। इस कारण बंदर डूबता नहीं है।
बंदर की इंसानियत देख पिघल लोगों का दिल
अब बंदर इस बिल्ली को बार-बार कुएं से बाहर निकालने की कोशिश करता है। जब कई बार के प्रयासों के बाद वह थक जाता है तो वहां एक महिला आती है और बिल्ली को बचाने में उसकी मदद करती है। बिल्ली को कुएं से बाहर निकलता देख बंदर खुश हो जाता है। ऐसा लगता है मानो उसके दिल को अब जाकर शांति मिली है।
इस प्यारे से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TansuYegen नाम की आईडी ने शेयर किया है। एक मिनट तीस सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अभी तक 6 लाख 45 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इसे देख लोग दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये बेहद भावुक कर देने वाला नजारा है।” दूसरे ने कहा “हम इंसानों को इन जानवरों से कुछ सीखना चाहिए।” तीसरा बोला “काश ऐसी इंसानियत इंसानों में भी होती।”
यहां देखें बिल्ली को बचाने वाले बंदर का वीडियो
इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि लोग इससे प्रेरित हो सकें। इंसानियत के काम करें।
You may also like
Gold Prices Surge Up to ₹2,730, Silver Sees Minor Dip in Indian Markets
Mohini Ekadashi 2025: जानिए भगवान विष्णु के अद्भुत मोहिनी अवतार और इस व्रत का महत्व
2,730 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
Galaxy Note 20 Series Receives April 2025 Security Update, Among Final Patches Before End of Support
पंजाब पुलिस ने आईएसआई की साजिश विफल की,जंगल से आरपीजी, आईईडी और हैंडग्रेनेड बरामद किया