कहते हैं न कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। जी हां इसी बात को एक बार फ़िर पुख़्ता रूप से मज़बूती मिली है। ऐसा ही एक मामला बिहार से निकलकर आया है। जहां शादी तो किसी और के साथ तय हुई, लेकिन शादी के पहले कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने फेरे किसी और से लिए। जी हाँ पूरा मामला सिगोड़ी थाने के मोरारचक का है। जहां दूल्हा मंडप में बैठा है। घर में मंगलगीत गाएं जा रहे हैं। चहुंओर खुशी का महौल है। दुल्हन मंडप की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है, तभी आंगन में होती है पुलिस की एंट्री। इतने में लोग कुछ समझ पाएं कि इसके पहले ही सारा दृश्य बदल जाता है।

सबसे पहले पुलिस मंडप के पास से दूल्हे को उठाती है और अपने साथ लेकर निकल जाती है। यह सब देख दुल्हन के पैर ठिठक जाते हैं और वह वापस लौट जाती है। अभी भी किसी को कुछ समझ नहीं आता कि आख़िर यह चल क्या रहा है। इतने में ही फ़िल्मी स्टाइल में एंट्री लेता है सरपंच। पंचायत बैठती है। काफी जद्दोजहद के बाद यह तय होता है कि दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी जाए। पंचायत की बात बाराती और घराती दोनों तरफ के लोग मान लेते हैं। आनन-फानन में दूल्हे के छोटे भाई को तैयार किया जाता है और फिर उसी मंडप में दुल्हन के साथ छोटे भाई की शादी करा दी जाती है।
अब ऐसे में आप सब सोच रहें होंगे कि आख़िर फ़िल्मी स्टाइल में यह सब घटनाक्रम क्यों हुआ। तो आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
बता दें कि पालीगंज थाने के सियारामपुर निवासी संजय यादव के बेटे अनिल कुमार की शादी सिगोड़ी थाने के मुरारचक गांव के भीम यादव उर्फ पंकज की लड़की से तय हुई थी। सभी कार्यक्रम पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार चल रहे थे। जब बारात मुरारचक गांव में पहुंची तो गांव वालों ने बारात की अच्छी तरीक़े से खातिरदारी की। बारात इसके बाद जनमसे में आकर बैठ गयी। बारातियों को नाश्ता भोजन कराया जा रहा था। जैसे ही दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली लड़की को यह बात पता चली कि अनिल की आज बारात गई है, वह सिगोडी थाने पहुंची और पुलिस को सबकुछ बताते हुए अनिल की दूसरी शादी को तत्काल रुकवाने की अपील की। लड़की ने पुलिस को अनिल के साथ शादी की अनेकों तस्वीरें दिखाई, जिसके बाद पुलिस ने भी लड़की का साथ दिया।
इसी बीच गांव के मुखिया अशोक यादव के पास सिगोड़ी थानाध्यक्ष ने फोन कर जानकारी दी कि आप के गांव में जो बारात आई हुई है, वो लड़का पहले से ही रूबी नाम की लड़की से शादी कर चुका है। लड़की हमारे पास आई हुई है। अभी आप जाकर शादी रुकवा दें। हम लोग आ रहे है। यह बात सुन मुखिया ने लड़की के पिताजी को सारी बातों से अवगत करा दिया। यह बात सुन लड़की के पिता और गांव वाले हक्के बक्के रह गए। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। इसी बीच वहां लड़की सिगोड़ी थाने के पुलिस को लेकर पहुंच गई। सबूत के तौर पर लड़की ने परिवार व गांव वालों को कई फोटो दिखलाई।
दूल्हे की पहली पत्नी ने आकर सबके बीच कहा कि एक साल पहले ही हम दोनों ने शादी कर ली है। जिसके बाद पुलिस लड़के को लेकर थाने चली गई। इधर लड़के को थाने जाने के बाद गांव वालों ने बारात पार्टी को बंधक बना लिया। तब गांव के मुखिया ने प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए दोनों पक्षों को बीच का रास्ता निकालने को कहा। काफी मंथन के बाद यह तय हुआ कि लड़के के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी जाए। सुबह में दोनों पक्षों के मौजूदगी में शादी सम्पन्न करा दी गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। उधर पुलिस ने बड़े भाई अनिल को पत्नी रूबी के साथ रहने व उसकी देख रेख करने सम्बंधित “बन्ध पत्र” लिखवाकर छोड़ दिया।
You may also like
IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत से पॉइंट्स टेबल में ली उलटफेर, लेकिन 7वीं हार के बाद भी SRH बची
कैसे एक बंगले ने तीन सुपरस्टार्स के करियर को बर्बाद किया
नाना पाटेकर के इस फिल्म की वजह से हीरो को खाने पड़े 17 थप्पड़. फिर मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर भी जीतने में रहा सफल 〥
GTA 6 Delayed to May 2026: Fans React with Memes, Frustration, and Humour Online
Amazon Summer Sale: Top Smartphones Under ₹30,000 With Premium Features