हिंदू धर्म में देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा पाठ करने का बड़ा महत्व होता है। कोई भी पूजा भगवान की आरती और दीपक की ज्योति के बिना अधूरी होती है। हालांकि दीपक लगाते समय लोगों के मन में एक दुविधा रहती है। दीपिक घी का लगाए या तेल का? कौन सा दीपक कब और कैसे लगाना चाहिए? इनमें ज्यादा शुभ कौन सा दीपक होता है? आज हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देंगे।
घी का दीपकहिंदू धर्म में भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाना बड़ा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घी के दीपक से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। आपको मनचाहा फल देते हैं। यह दीपक आप सुबह और शाम दोनों समय प्रज्वलित कर सकते हैं। घी शुद्ध होना चाहिए। मिलावट वाला या वनस्पति (डालडा) नहीं होना चाहिए।
घी का दीपक घर में लक्ष्मी भी लाता है। मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करने से घर में बरकत बनी रहती है। पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा शिवजी, गणेशजी और विष्णुजी को भी घी का दीपक लगाने से लाभ होता है। आपके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। घर में खुशियां आती है।
घी का दीपक लगाने का भी एक खास नियम होता है। इसे हमेशा भगवान के दाईं ओर जलाना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष समाप्त होता है। आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। घी के दीपक में हमेशा सफेद रंग की खड़ी बत्ती ही लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। नेगेटिविटी दूर चली जाती है।
तेल का दीपकहिंदू धर्म में तेल का दीपक प्रज्वलित करने की भी परंपरा होती है। ये भी घी के दीपक की तरह शुद्ध माना जाता है। जो लोग सक्षम नहीं हैं वह घी की जगह तेल का दीपक भी लगा सकते हैं। यह दीपक भी आपको सुबह और शाम दोनों समय लगाना चाहिए। आप मूंगफली, सोयाबिन, सरसों, तिल इत्यादि का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
सक्षम न होने पर आप तेल का दीपक हर भगवान को लगा सकते हैं। लेकिन कुछ देवी देवता ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ तेल का ही दीपक लगता है। इन्हें घी का दीपक नहीं लगाया जाता है। इनमें हनुमानजी और शनिदेव सबसे पहले आते हैं। इन दोनों को मंगलवार और शनिवार तेल का दीपिक लगाना चाहिए। इन्हें सरसों या तिल के तेल का दीपक लगाने से ज्यादा लाभ होता है।
तेल का दीपक आपके दुखों का नाश करता है। शत्रु को आपके घर से दूर रखता है। उसकी कोई चाल पूरी नहीं होने देता है। यह तेल भगवान के बाईं ओर लगाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है। इस तेल में लाल रंग की लंबी लेटी हुई बत्ती लगाना चाहिए।
You may also like
पत्नी प्रेमी संग भागी तो पति बना जल्लाद: भूल गया वो बेटी है, दो साल बंधक बनाकर…
अपनी सुरक्षा के लिए सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा को हर महीने देते हैं इतनी सैलरी
PM इंटर्नशिप योजना : अब तक 5 लाख से अधिक पंजीकरण, 12 अक्टूबर से शुरू हो चुका है पंजीकरण ,युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये,,
चूहा हो या छिपकली, मक्खी हो या मच्छर, चींटी हो या कॉकरोच ये आपके घर में कभी नहीं आएंगे, बस ये आसान सा उपाय करें…,,,,,
आप भी तो नहीं खा रहे नकली आलू, सड़ जाएगी किडनी और लीवर, जाने पहचानने का तरीका…