धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड पंचायत में तिलैयातांड गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सुरेश हांसदा की हत्या उनकी पत्नी सुरजी देवी द्वारा की गई, जिसके बाद शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खुदाई कर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरेश हांसदा पिछले दस दिनों से लापता थे। उनकी पत्नी सुरजी देवी ने परिवार वालों को बताया कि वह मनसा पूजा के लिए गए हैं। इस दौरान पुलिस में गुमशुदगी की कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई थी।
मामला तब उजागर हुआ जब सुरेश की चाची का शुक्रवार को निधन हुआ। अंतिम संस्कार में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए, लेकिन सुरेश वहां नहीं पहुंचे, जिससे परिवार को शक हुआ। जब घर की तलाशी ली गई, तो एक स्थान पर मिट्टी का ढेर दिखाई दिया, जिससे परिवार ने आशंका जताई कि शव यहीं दफनाया गया है।
परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर सुरजी देवी को हिरासत में ले लिया। मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद खुदाई की गई, जहां सुरेश का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुरजी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
परिवार का आरोप है कि सुरजी देवी का अपने देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे। मृतक के चाचा ठाकुर हांसदा और स्थानीय लोगों ने बताया कि देवर को घर से हटाने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं गया, जिससे विवाद बढ़ता गया।
डीएसपी डीएन बंका ने बताया कि पूछताछ के दौरान पत्नी ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति की हत्या की और शव को घर में दफना दिया। प्रेम प्रसंग की बात की जांच की जा रही है, और स्थिति स्पष्ट होने में समय लगेगा।
You may also like
डॉक्टर से दुर्व्यवहार मामले में झासा और आईएमए ने दी इमरजेंसी ठप करने की चेतावनी
आज का कर्क राशिफल, 30 सितंबर 2025: एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से होगा फायदा, सेहत का देना होगा ध्यान
इस डिफेंस पीएसयू कंपनी को मिला ₹1092 करोड़ का ऑर्डर, आज रहेगा फोकस में, 6 महीने में दिया 41% रिटर्न
झारखंड में नेतृत्व के अभाव में लटक गए ज्वलंत मुद्दे : बेसरा
दसई करम के पूर्व संध्या और मिलन समारोह का आयोजन