कहते हैं कि जब किसी का कोई नहीं होता, तो भगवान उसके साथ होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को धोखा देकर उसकी सहेली के साथ संबंध बना लिए। इस कारण पत्नी की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और घर नीलाम होने की कगार पर पहुंच गया। लेकिन फिर किस्मत ने उसका साथ दिया।
पति के छोड़ने के एक साल बाद महिला की लॉटरी लगी।
यह घटना अमेरिका के कोलंबिया की है। एक महिला अपने पति और बेटी के साथ खुशहाल जीवन बिता रही थी, जबकि उसकी एक करीबी दोस्त भी थी। लेकिन पति और उसकी सहेली के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए, जिसके चलते पति ने 17 जनवरी 2022 को पत्नी और बेटी को छोड़ दिया। एक साल बाद, 17 जनवरी 2023 को महिला की किस्मत ने पलटा खाया।
पति के जाने के बाद महिला की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। उसकी सारी बचत घर के कर्ज चुकाने में चली गई और घर नीलाम होने की स्थिति में आ गया। उसकी बेटी को पढ़ाई छोड़नी पड़ी। लेकिन फिर भगवान ने उस पर दया दिखाई और 17 जनवरी 2023 को उसकी लॉटरी लग गई। महिला ने बिना योजना के लॉटरी के टिकट खरीदे थे, और उसे 2.7 करोड़ रुपये की जीत मिली। यह कोलंबिया में सबसे बड़ी लॉटरी जीत थी।
लॉटरी लगने के बाद महिला को उसके पति का फोन आया। उसने महिला से बातचीत की, लेकिन महिला ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इस घटना ने साबित कर दिया कि भगवान हर किसी को उसके कर्मों के अनुसार फल देता है। इसलिए धोखा देने से पहले एक बार जरूर सोचें।
You may also like
गलती से च्युइंगमˈ निगल ली तो क्या होगा? फट पड़ेगा पेट या बाहर निकलेगी सलामत? जानिए सच्चाई जो सबको चौंका देगी!
'उपाधि देने से कोई अंबेडकर नहीं बन सकता', राहुल गांधी पर गजेंद्र सिंह शेखावत का जवाब
मैं ऐसे किरदारों का चयन करता हूं जो मुझे कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाएं: ताहिर राज भसीन
पेरेंट्स डे पर प्रिया दत्त ने साझा की भावुक पोस्ट, कहा- 'माता-पिता ने दिया मकसद भरा जीवन'
2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर जीएसटी लगाने की कोई योजना नहीं : केंद्र