चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मौके का दौरा किया है। यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने यह वारदात की। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ उनके घर आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे, जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब उसकी बहन और जीजा घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हुआ।
राज कुमार ने बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
दुल्हन की तारीफ़ में एक महिला ने कही ऐसी बात कि चल गए लात-घूंसे 〥
.काफिर हिंदूओं को मारकर कुतुबुद्दीन ने पहाड़ से ऊंची बनाई नरमुंडो की मीनार, चील-कौवों को खिलाई लाशें, क्रूरता जान खून खौल उठेगा 〥
ठाणे में दोस्त की हत्या: पत्नी के साथ बलात्कार का बदला लेने की कोशिश
मां से आंखों के सामने बेटे से करवाया नाबालिग लड़की का रेप, फिर दिया बेच 〥
कंडोम से सीवर हो गया चोक, पीजी में रहने वाले लड़कों पर फूटा गुस्सा 〥