Top News
Next Story
Newszop

Jaipur गजकेसरी और शश योग में रात 8:07 बजे दिखेगा चंद्रमा, वीडियो में देखें करवा चौथ व्रत कथा

Send Push

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर  कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी रविवार को करवा चौथ के रूप में मनाई जाएगी। रविवार को प्रात: 6 बजकर 47 मिनट से अर्धरात्रि बाद 4 बजकर 18 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन चंद्र उदय रात को 8 बजकर 7 मिनट पर होगा। पति की दीर्घायु और सुख-सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखेगी। दिन में भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चौथ माता की पूजा कर रात्रि को चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करेगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार यह व्रत सबसे पहले देवी मां पार्वती ने भगवान भोलेनाथ के लिए रखा था। ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रमोहन दाधीच ने बताया कि इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे आैर देव गुरु बृहस्पति से युति करके गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। यह योग अखंड सुहाग की कामना करने वाली महिलाओं के दांपत्य जीवन में खुशहाली और उन्नति दायक रहेगा। इस दिन भगवान चंद्रमा उच्च राशि में रहेगा और महिलाएं चंद्रमा को ही अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मनोकामना करेगी। चंद्रउदय के समय गजकेसरी योग के साथ शनि के स्व राशि कुंभ में होने से शश योग का भी निर्माण होगा।ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के आधार पर करवा चौथ के दिन गज केसरी, महालक्ष्मी के साथ समसप्तक, बुधादित्य जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now