अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। रामगंज के न्यू गोविंद नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक रवेंद्र प्रताप सिंह ने घंटाघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध
पुलिस के अनुसार घटना 18 अप्रैल को जीसीए चौराहे पर हुई थी। रवेंद्र प्रताप सिंह उस सड़क से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पेश चार्जशीट का विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है।
पीएम मोदी का पुतला फूंका
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं, पूर्व विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। रावेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि इस दौरान कार्यकर्ता मुकेश सावलानिया और शमसुद्दीन ने पुतला जलाया और अभद्रता भी की।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पीएम मोदी जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रतीक पुतले के साथ यह अभद्रता न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इसके लिए कानूनन दंडनीय भी हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
You may also like
पत्नी के सामने बनाता था अवैध संबंध। फिर दोनों ने मिलकर एकसाथ कर दिया कांड 〥
'फुलेरा का पंचायती राज' सीरिज का अंतिम भाग 'अल्हुआ विकास' हुआ लोकप्रिय
झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में 63 पदाधिकारी शामिल
राज्य में आम नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं : बाबूलाल
सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति