कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा में मप्र सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। क्रांति तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तलवंडी क्षेत्र में मंत्री विजय शाह के कट आउट के सामने कपड़ा जीभ लगाकर फिनाइल से साफ किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मप्र के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। क्रांति तिवारी ने कहा- मप्र के मंत्री विजय शाह कई बार विधायक रह चुके हैं।
भाजपा के इतने गंभीर व्यक्ति जिन्होंने अपने भाषण में कई बार ऐसे अपमानजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। ऐसा लगता है कि उनके दिमाग में गंदगी भरी है, जो गुस्से, आवेश और आक्रोश में बाहर आ गई। मंत्री द्वारा सेना अधिकारी को लेकर दिया गया बयान निंदनीय है। तिवारी ने कहा- मोदी जी ने अपने भाषण में कहा था कि देश की 144 करोड़ जनता हमारे साथ है। सभी दल, सभी समूह एक साथ हैं। एक तरफ भाजपा सेना के सम्मान में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल रही है। वहीं दूसरी तरफ सेना अधिकारी पर गलत बयान देने वाले मंत्री का चार-पांच दिन बाद भी अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है।
इससे भारतीय जनता पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे पर संदेह पैदा होता है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की बदजुबानी को फिनाइल से साफ किया है। मोदी जी से मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने के लिए कहा गया है। वह आदतन बदजुबानी करने वाले व्यक्ति हैं। बदजुबानी के कारण उन्हें पहले भी बर्खास्त किया जा चुका है।
You may also like
राहुल गांधी के दौरे से नहीं पड़ेगा फर्क, बिहार की जनता एनडीए के साथ : संगीता कुमारी
मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा ने रचा इतिहास, ब्रिटेन के वेलिंगब्रो टाउन के बने मेयर
'सेना और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं', इरफान अंसारी का भाजपा पर हमला
फूले फिल्म समाज का आईना है और संघर्ष की गाथा: वर्षा गायकवाड
गौतमबुद्ध नगर डीएम ने बिल्डर्स को दिए कड़े निर्देश, 31 मई तक कराएं बकाया फ्लैटों की रजिस्ट्री