Next Story
Newszop

भजनलाल सरकार ने खोला विकास का पिटारा! शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी, बांध बनाने के लिए मंजूर किये इतने करोड़

Send Push

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की गई है। भजनलाल सरकार यमुना जल समझौते के तहत प्रतिबद्धता मिशन पर काम कर रही है। भजनलाल के इस फैसले से शेखावाटी क्षेत्र में जल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। वहीं, राजस्थान सरकार ने बांध निर्माण के लिए राज्यांश राशि को मंजूरी दे दी है।

राज्यांश 215 करोड़ रुपये

यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन बड़े बांधों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही, हिरेनुकाजी और लखवाड़ बांधों का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। वहीं, यमुना नदी बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं की कुल लागत 11,320.46 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें राजस्थान का हिस्सा 215 करोड़ रुपये रखा गया है। वहीं, बोर्ड की मांग पर मुख्यमंत्री ने 95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर राज्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है।

जून में टास्क फोर्स की बैठक के निर्देश

हथिनी कुंड बैराज से राजस्थान को पानी की आपूर्ति के लिए टास्क फोर्स की तीसरी बैठक 30 जून 2025 को पंचकूला में हुई। इसमें राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के कार्यों की निगरानी की जा रही है।

Loving Newspoint? Download the app now