झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में 29 मई की रात को जंगल में ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गुप्त रखा है तथा उनके नाम उजागर नहीं किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि 35 वर्षीय महिला को 29 मई की रात को दो लोग मोटरसाइकिल पर बिठाकर अकलेरा के मानपुरा स्थित मॉल में ले गए थे। वहां एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह जब लोगों ने महिला को अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस जल्द ही नामों का खुलासा करेगी
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए गुप्त रखा है। पीड़िता की पहचान होने के बाद उनके नाम उजागर किए जाएंगे।
पीड़िता की हालत स्थिर
पीड़िता की हालत अभी स्थिर है तथा कड़ी सुरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता के पूरी तरह स्वस्थ होते ही आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने दो डीएसपी, चार थाना प्रभारी और 34 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम बनाई। इस टीम ने झालावाड़ और एमपी के राजगढ़ और गुना जिले में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के तहत आठ आरोपियों को गुप्त तरीके से गिरफ्तार किया गया है।
You may also like
रोहतास की बंद पड़ी फैक्ट्री की जमीन पर बनेगा नया रेल हब
500 सालों से निरंतर जल रही ज्योति और सूखते नहीं सात कुंड, VIDEO में जानिए गलता जी मंदिर का अनसुलझा रहस्य
हरियाली तीज 2025: आलता लगाने से पहले जानें ये जरूरी बातें!
केएल राहुल का इंग्लैंड में महारिकॉर्ड, जो सहवाग और कोच गंभीर भी नहीं कर पाए वो कर दिखाया
समानता नहीं होने तक देश में नहीं रुकेगा धर्मांतरण: सपा सांसद रामजी लाल सुमन