धौलपुर से नोएडा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रविवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने धौलपुर वासियों के लिए नोएडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह बस सैंया, आगरा, कुबेरपुर, मथुरा कट और परीचौक होते हुए नोएडा जाएगी।
धौलपुर से नोएडा का समय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर बस 5:20 बजे सैंया, 6:00 बजे आगरा, 7:00 बजे कुबेरपुर, 7:50 बजे मथुरा कट और 9:30 बजे परीचौक पहुँचेगी। नोएडा पहुँचने का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।
नोएडा से धौलपुर का समय
वापसी के लिए बस सुबह 11 बजे नोएडा से रवाना होगी। यह 11:30 बजे परीचौक, दोपहर 2:00 बजे कुबेरपुर और दोपहर 3 बजे आगरा पहुँचेगी। बस शाम 4.15 बजे आगरा से धौलपुर के लिए रवाना होगी। बस यात्रा शुरू होने से शहर के लोगों को सुविधा होगी। इससे उन्हें धौलपुर से नोएडा के लिए सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
You may also like
Josh Tongue ने Team India को गिफ्ट में दिए 10 रन, 1 ओवर में डाले पूरे 9 बॉल; देखें VIDEO
रात को सोने से पहलेˈ गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 लौंग फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
'चुनाव जीतना मुश्किल है या पत्नी का दिल जीतना', राघव चड्ढा ने दिया मजेदार जवाब
ट्रंप टैरिफ को लेकर बोले पीयूष गोयल, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाए जाएंगे सभी जरूरी कदम
अमेरिका हमारे लिए बहुत बड़ा बाजार है अगर... ट्रंप की टैरिफ वाली मनमानी पर ये क्या बोल गए थरूर