जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी कोशल देवी का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से मणिपाल अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका किडनी रोग समेत कई गंभीर बीमारियों का इलाज चल रहा था। ब्रेन हेमरेज के कारण वे कुछ दिनों से बेहोश थीं।
अस्पताल में हुई थी आखिरी मुलाकात
कल (27 अप्रैल) को प्रवर्तन निदेशालय महेश जोशी को अस्पताल लेकर गया और उनकी पत्नी से आखिरी मुलाकात कराई। इसके लिए कोर्ट से इजाजत ली गई। महेश जोशी के वकील ने कोर्ट से जोशी को 12 दिन की पैरोल देने का अनुरोध भी किया, लेकिन कोर्ट ने 7 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है। ईडी ने उन्हें पीएमएलए मामलों की विशेष कोर्ट में पेश किया।
24 अप्रैल को गिरफ्तार हुए थे महेश जोशी
जल जीवन मिशन घोटाला मामले में महेश जोशी को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि श्री श्याम ट्यूबवेल और श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनियों ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर जलदाय विभाग से करोड़ों रुपये के टेंडर हासिल किए थे। ईडी ने इस मामले में अब तक पीयूष जैन, पदम चंद जैन, महेश मित्तल और संजय बड़ाया को गिरफ्तार किया है। ईडी के मुताबिक, पूछताछ के शुरुआती दो दिनों में महेश जोशी ने ज्यादातर सवालों पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन जब जांच में सामने आए तथ्य सामने आए तो उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए।
राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी का निधन बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। इस कठिन समय में हम सभी परिवार के साथ हैं।"
You may also like
IPL 2025: केकेआऱ औऱ दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
भारत-यूके की साझेदारी का भविष्य उज्ज्वल, अच्छे होंगे परिणाम: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट!
'धोनी को अगले साल खेलने की जरूरत नहीं है', एडम गिलक्रिस्ट ने दी धोनी को रिटायरमेंट की सलाह
Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल!