इस साल राजस्थान के बांधों में पिछले साल के मुकाबले 4.55 फीसदी ज्यादा पानी है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच बांधों में पानी का भंडारण भी तेजी से कम हो रहा है। अब तक 335 बांध खाली हो चुके हैं, जबकि 349 बांधों में थोड़ा ही पानी बचा है। हालांकि सात बड़े बांधों से राहत की उम्मीद जरूर है, जहां दावा किया जा रहा है कि जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध है। ऐसे में जल संसाधन विभाग और जलदाय विभाग ने उन जिलों और इलाकों पर फोकस किया है, जहां बांधों में अपेक्षाकृत कम पानी बचा है। यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए सिंचाई के लिए नहरों में कम पानी छोड़ा जा सकता है। इस विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।
राजस्थान में 691 छोटे-बड़े बांध
विभाग के अनुसार राजस्थान में 691 छोटे-बड़े बांध हैं। पिछले साल 1 मई को इन बांधों में 37.81 फीसदी पानी था और इस साल 42.36 फीसदी पानी है। यहां जो बांध भरे हुए हैं, उनमें गाद और मिट्टी भी है। यहां 22 बड़े बांध हैं, जिनकी जल संग्रहण क्षमता 8104.66 मिलियन क्यूबिक मीटर है।
बांध की क्षमता औसतन 10 प्रतिशत कम हुई
इनमें से आधे बांधों में अतिरिक्त मिट्टी और गाद भरी हुई है। इससे बांध की क्षमता औसतन 10 प्रतिशत कम हो गई है। अगर इसे सभी जगहों से हटा दिया जाए, तो भी 800 से 900 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी अतिरिक्त संग्रहित किया जा सकता है। इससे नया बांध बनाने या मौजूदा बांध की क्षमता बढ़ाने की जरूरत कम होगी। निर्माण लागत पर पैसा बचेगा।
क्षमता - अभी पानी - पानी (मिलियन घन मीटर) - उपलब्ध (मिलियन घन मीटर)
छोटे बांध - 823.93 - 96.65 - 11.73 प्रतिशत
408
मध्यम बांध - 3972.22 - 902.06 - 22.71 प्रतिशत
260
बड़े बांध - 8104.65 - 4466.06 - 55.10 प्रतिशत
22
(विभाग सिंचाई जल के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा है)
इन बांधों से अपेक्षाएं...
कोटा बैराज - 99.30 प्रतिशत।
जवाहर सागर - 90.07 प्रतिशत।
राणा प्रताप सागर - 69.66 प्रतिशत।
मोरल - 69.99 प्रतिशत।
बीसलपुर - 63.43 प्रतिशत।
पांचना - 60.30 प्रतिशत।
गुढ़ा - 48.36 प्रतिशत।
गलवा- 44.92 प्रतिशत।
पार्वती- 44.39 प्रतिशत।
जयसमंद - 44.37 प्रतिशत।
माही बजाज सागर- 44.14 प्रतिशत।
राजसमंद - 43.00 प्रतिशत।
सोमकला अम्बा - 39.83 प्रतिशत।
टोरडीसागर - 37.83 प्रतिशत।
जाखम- 23.91 प्रतिशत।
जवाई- 21.75 प्रतिशत।
छापरावाड़ा- 9.71 प्रतिशत.
मेजा - 8.34 प्रतिशत।
You may also like
RR vs PBKS Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
झुंझुनू जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में पेड़ से टकराई कार दो की मौत
RR vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2025: रियान पराग या श्रेयस अय्यर, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
ind-pak: शहबाज शरीफ ने किया कबूल, ऑपरेशन सिंदूर में कहां-कहां हुआ नुकसान, रात में 2.30 बजे जनरल मुनीर ने फोन कर दी थी खबर...
राजगढ़ः ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, तीन घायल