जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। उन्होंने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे एक पक्ष की बुजुर्ग महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सरणू चिमनजी गांव में बुधवार को हुई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लिए। वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष ने सरपंच परिवार के लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घायल रेखाराम ने बताया कि गांव पोटलियासर में मेरी जमीन पर पत्थर की बाड़ लगी हुई थी। हमने भाईचारे के साथ उन्हें समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन उसके बाद भी वे नहीं माने। आज हमारे परिवार की मौत हो गई थी। हम वहां गए थे। वे जेसीबी, ट्रैक्टर और 10-20 लोगों के साथ आए और खेत की सीमा पर चींन (पत्थर) लगाने लगे। नाभाजी और हिंदू सिंह के साथ 10-20 लोग थे। उन्होंने बुजुर्ग मां और महिलाओं पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद हम आ गए।
इसके बाद उन्होंने मुझे लाठी-डंडों से मारा। मुझे बचाने आई मेरी भाभी भी घायल हो गई। रेखाराम का आरोप है कि बाड़ तोड़कर ले गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वे आए, देखा और चले गए। उन्होंने सरपंच इंद्र सिंह पर भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सदर थाने के एसआई ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
You may also like
सोनाक्षी सिन्हा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'निकिता रॉय' की रिलीज़ डेट आई सामने
हिसार : लीडिंग बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, अब स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी
पानीपत:विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न,मामला दर्ज
फरीदाबाद : बडखल पुल के नीचे अवैध रुप से बने 50 मकानों को निगम ने ढहाया
सिरसा: जनसमस्याओं के निपटान के लिए गंभीरता से कार्य करें अधिकारी: उपायुक्त