भाेपाल। मध्यप्रदेश की माटी के महान सपूत, भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक व अभिनेता किशोर कुमार की आज साेमवार काे पुण्यतिथि है। आज के ही दिन 13 अक्टूबर, 1987 को किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा - हिंदी फिल्म जगत की अमिट पहचान रहे मध्य प्रदेश के रत्न, गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मन को आनंदित और हृदय को स्पंदित करती उनकी आवाज ने अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। गीत-संगीत के प्रति उनका समर्पण नवीन प्रतिभाओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
You may also like
जुनैद ने नाबालिग लड़की से की अश्लील हरकत, हिंदू संगठनों ने जमकर मचाया बवाल, भारी पुलिस बल तैनात
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र का लिया जायजा
अफगानिस्तान पर हमला कर बुरा फंसा पाकिस्तान, तालिबान ने खेल दिया TLP वाला दांव, शहबाज-मुनीर टेंशन में
अभाविप : आशा बनी नगर अध्यक्ष अनुराग संभालेंगे नगर मंत्री की जिम्मेदारी
भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एमएसएमई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव