मुंबई। पुणे के कोंढवा इलाके के खड़ी मशीन चौक पर शनिवार को दोपहर में अज्ञात हमलावरों ने एक हत्यारोपित की गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक हत्यारोपित की पहचान गणेश काले के रुप में की गई है और वह आयुष कोमकर हत्याकांड का आरोपित था। इस घटना में फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने शनिवार को बताया कि गणेश काले को आज दोपहर खड़ी मशीन चौक के पास अज्ञात मोटरसाईकिल सवार लोगों ने गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस द्वारा सभी सीसीटीवी की जाँच की जा रही है। घटना का पंचनामा पूरा कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक गणेश काले एक रिक्शा चालक है और येवालेवाड़ी इलाके में रहता है। उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी दोपहिया वाहन पर आए थे। मौके पर एक दोपहिया वाहन मिला। गणेश काले के खिलाफ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला भी दर्ज है। क्या यह घटना गैंगवार से संबंधित है? जांच चल रही है। आरोपियों को खोजने के लिए दस टीमें भेजी गई हैं।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गणेश काले, अंडेकर गिरोह के दत्ता काले का भाई है। दत्ता काले, आयुष कोमकर हत्याकांड का आरोपी था और इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गणेश काले सह आरोपित है। इस घटना की पृष्ठभूमि में, पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि हत्या की घटना एक गैंगवार का हिस्सा हो सकता है।
You may also like

आधार अपडेट के लिए नहीं मिल रही अपॉइंटमेंट, टेक्निकल गड़बड़ी से परेशान कई लोग, जानें क्या है समस्या

मुंबई: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले का खुलासा, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के लिए भरी उड़ान, उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया की इस फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

Jason Holder टी20I में पूरी करेंगे खास सेंचुरी, West Indies के इतिहास में कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाया है ये कारनामा

सुहागरातˈ पर दूल्हे ने खराब कर दिया दुल्हन का मूड, बोलीः नामर्द है पति, फिर जेठ ने…﹒





