भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार काे बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। वे दरभंगा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पटना जिले के फतुहा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह 9:45 बजे भोपाल से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.15 बजे दरभंगा से फोकचाहा जिला मधुबनी पहुंचेंगे। सुबह 11.45 बजे मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के फोकचाहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02.00 बजे पटना जिले की फतुहा विधानसभा के सूर्य मंदिर बैरिया से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। शाम 5.20 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे राजधानी के लाल परेड मैदान पहुंचकर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
You may also like

राहुल गांधी की आलोचना पर ही NDA का ध्यान... सहारनपुर MP इमरान मसूद का हमला, बिहार में मूल मुद्दों से भटके

रश्मिका मंदाना ने पहली बार कैमरे पर दिखाई सगाई की अंगूठी, विजय देवरकोंडा के सवाल पर शर्मा गईं एक्ट्रेस

सेक्टर पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग

फारबिसगंज हवाई अड्डा में पीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

IND vs AUS: शुभमन गिल-अक्षर बाहर, संजू और रिंकू सिंह को मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में सूर्या की प्लेइंग XI फाइनल





