जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बनी चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पिता और उनकी छह वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे हुआ। मलबे में दबे प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभात की पत्नी सुनीता (25) घायल हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह तीनों शुक्रवार रात से मलबे में दबे थे और शनिवार सुबह करीब सात बजे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाहर निकाले जा सके। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह हवेली काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी, जो चूने से बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि हवेली में करीब 20 लोग किराये पर रहते थे, जो सभी पश्चिम बंगाल से आकर यहां बसे थे।
हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रातभर चला अभियान सुबह तक जारी रहा। मौके पर एसीपी माणक चौक पीयूष कविया, रामगंज थानाधिकारी सुभाष कुमार और सुभाष चौक थानाधिकारी लिखमाराम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
-
You may also like
ऋत्विक भौमिक की बॉलीवुड एंट्री: रोमांटिक हॉरर कॉमेडी 'अभूतपूर्व' से डेब्यू
'नंगे बदन आते हैं, महिलाओं को उठाकर ले जाते हैं', मेरठ में 'न्यूड गैंग' का आतंक
Apple ने भारत में मचाया धमाका: FY25 में 9 अरब डॉलर की बिक्री
इरफान और धोनी में है गहरी दोस्ती, साथ में ऐड शूट करने वाले व्यक्ति ने बताई पूरी सच्चाई
गणेश विसर्जन के दौरान लहचूरा बांध में डूबे दो सगे भाई, एक को बचाया व दूसरा लापता