
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
राजस्थान एसआई पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चयनित कैंडिडेट की ट्रेनिंग पर लगाई रोक
राष्ट्रीय पुरस्कार पर विवाद, कांग्रेस नेता ने शाहरुख खान को मिले सम्मान पर उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश : आपदा प्रभावित लाहौल घाटी का जयराम ठाकुर ने किया दौरा, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए
जैविक भोजन खाएं और स्वस्थ रहें
भारत बनाम बांग्लादेश: एशिया कप सुपर 4 में टॉस हारने पर मिली खुशखबरी