मुंबई। मुंबई में रविवार रात से हो रही बारिश के बीच सोमवार सुबह चेंबूर जा रही मोनोरेल आज फिर वडाला में बीच रास्ते में अटक गई। मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कारण हाल ही में एक बार ऐसा हुआ था, जिससे यात्री घबरा गए। ये घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, लगभग पौने घंटे की क़वायद के बाद यात्रियों को दूसरी मोनोरेल में बैठया गया।
मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यह समस्या सप्लाई में गड़बड़ी के कारण हुई थी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। फंसे हुए यात्रियों नीचे उतारा नहीं गया, उन्हें चेंबूर से आ रही दूसरी मोनोरेल में बैठा दिया गया। मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यह समस्या आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है।
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRDA) के PRO ने बताया कि वडाला मोनोरेल में तकनीकी खराबी के कारण 17 यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई थीं, जिसे अब फिर से बहाल कर लिया गया है। एमएमआरडीए अधिकारियों ने बताया है कि मोनोरेल की दोनों लाइनों पर सेवाएं अब पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं।
You may also like
एशिया कप : निर्णायक मुकाबले में उतरेंगी अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीम
YRKKH एक्टर रोहित पुरोहित बने पापा, पत्नी शीना बजाज ने शादी के 6 साल बाद दिया बेटे को जन्म, अभीरा का आया रिएक्शन
मजेदार जोक्स: मम्मी, पढ़ाई और शादी में क्या फर्क है?
Dussehra 2025 Date And Time : दशहरा कब है, जानें रावण दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त
BSNL का नया फैमिली प्लान` रिचार्ज, 4 SIM एक रिचार्ज से चलें, 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें सब कुछ