
भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
Abhishek Sharma ने फिर दुबई में मचाई तोड़-फोड़, रिकॉर्ड को किया तहस-नहस, रच दिया इतिहास
नवीन योजनाओं से ठाणे जिले का विकास होगा- डिप्टी सीएम शिंदे
एशिया कप टी20 : एक एडिशन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा, विराट और रिजवान को पछाड़ा
बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ शख्स
मीन राशिफल 27 सितंबर 2025: नवरात्रि के छठे दिन किस्मत चमकेगी या आएंगी मुश्किलें?